top of page
Search

डीएम ने कलेक्‍ट्रेट का किया स्थलीय निरीक्षण!...खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन कार्यालय में गंदगी देख डीएम हुई नाराज

  • alpayuexpress
  • Jul 16, 2024
  • 1 min read

डीएम ने कलेक्‍ट्रेट का किया स्थलीय निरीक्षण!...खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन कार्यालय में गंदगी देख डीएम हुई नाराज


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जुलाई मंगलवार 16-7-2024

गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्‍ट्रेट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अपर जिलाधिकारी वि0रा0, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर उपजिलाधिकारी कक्ष एवं कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होने इस दौरान रखे गये अभिलेखो की जॉच करते हुए अभिलेंखो को अपडेट रखने का निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होने जिला प्रोबेशन कार्यालय, रिकार्ड रूम, खनन कार्यालय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन कार्यालय, जिला सचिवालय एवं नजारत का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन कार्यालय साफ-सफाई के अभाव के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यालय में साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होने सख्त निर्देश दिया रिकार्ड रूम मे किसी बाहरी/प्राईवेट व्यक्ति के माध्यम से कार्य न कराया जाये, यदि इस तरह की सूचना प्राप्त होती है तो सम्बन्धित प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही तय है। जिला सचिवालय के प्रत्येक पटल का निरीक्षण कर साथ ही अभिलेखो/पत्रावलियों की बारीकी से जॉच करते हुए प्रत्येक पटल पर प्रभारी कार्मिको का नाम व पदनाम का नेम प्लेट लगाने का निर्देश दिया। उन्होने कार्मिको को निर्देश दिया किसी भी पटल पर प्रस्तुत फाईलो का निश्चित समयान्तर्गत निस्तारण करते हुए अग्रेतर कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया जाये। इसमे किसी स्तर की क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी भू0रा0 अमरेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, डिप्टी कलेक्टर पुष्पेद्र पटेल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page