top of page
Search

डीएम,एसपी के सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम के बीच!..सिद्धपीठ हथियाराम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने

alpayuexpress

डीएम,एसपी के सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम के बीच!..सिद्धपीठ हथियाराम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बुढ़िया माता के दरबार में पूजन के बाद टेका मत्था


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर । खबर गाजीपुर जिले का है जहां पर हथियाराम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत जी का आगमन बुधवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुआ।उन्होंने मां वृद्धांबिका एवं जगत जननी जगदम्बा का पूजन अर्चन करने के बाद अपना मत्था टेका, और विश्व कल्याण की कामना की।भागवत जी के स्वागत में ,हथियाराम महंत श्री भवानी नंदन जी के स्वामित्व में महंत पवाहारी बालकृष्ण यति कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने मुखार बिंद से स्वागत गीत प्रस्तुत किया तदुपरान्त जय श्री राम के नारे लगाए गए।

मां जगदम्बा की स्तुति "अयि गिरिनन्दिनी नन्दितमेदिनी विश्वविनोदिनी नन्दिनुते।गिरिवर विन्ध्य शिरोधिनिवासिनि विष्णुविलासिनी जिष्णुनुते।।" मंत्र द्वारा की गई।बता दें की संघ प्रमुख मोहन भागवत जी इन दिनों पूर्वांचल में प्रवास पर हैं।जिसमें चौबीस घंटे का प्रवास सिद्ध पीठ हथियाराम में भी है। आज ही बुधवार को लगभग चार बजे शिव संकल्प संवाद होगा जिसमें वह आम जन मानस को संबोधित करेंगे।संघ प्रमुख मोहन भागवत के आगमन पर शासन प्रशासन दोनों चुस्त दुरुस्त था।व्यवस्था में कहीं व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। मजेदार बात यह है कुछ मीडियाकर्मियो को गेट पर ही रोक सुरक्षा ने रोक दिया। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने एक लिस्ट लिया था उस लिस्ट में जिन मीडियाकर्मियो का नाम था उसी का पर्मिशन था हालांकि यह लिस्ट कहां से बनाई गई थी यह स्पष्ट नहीं हो पाया।

सूत्रों की मानें तो मीडियाकर्मियों की सूची सूचना विभाग से नहीं जारी किया गया था। कुछ मीडिया कर्मी के लोग गुरु जी से शिकायत बाद में करेंगे ऐसा क्यों किया गया,हवन कुंड से लेकर के कैलाश भवन तक सजावट बारीकी से की गई है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page