top of page
Search

टिकट देने की जोरदार मांग!..मखदुमपुर के अल्पसंख्यक समुदाय ने भाजपा नेतृत्व से की बृजेंद्र राय को लोकस

  • alpayuexpress
  • May 13, 2023
  • 1 min read

टिकट देने की जोरदार मांग!..मखदुमपुर के अल्पसंख्यक समुदाय ने भाजपा नेतृत्व से की बृजेंद्र राय को लोकसभा का उपचुनाव लड़ाने की मांग


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


भीमापार। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर अल्पसंख्यक समुदाय की बैठक क्षेत्र के मखदुमपुर बाजार में हुई। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने गाजीपुर से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय को गाजीपुर के लोकसभा उपचुनाव में टिकट देने की जोरदार मांग की। सभी ने एक सुर में कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व लोकसभा उपचुनाव में बृजेंद्र राय को गाजीपुर से टिकट देती है तो हम सभी लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कहा कि बृजेंद्र राय भाजपा के जमीनी नेता हैं। बेहद न्यून संसाधनों में वो साल के हर एक दिन हम सभी की सेवा में जुटे रहते हैं। कहा कि उनकी लोकप्रियता जिले के बहुसंख्यक समुदाय के साथ ही हमारे अल्पसंख्यक समुदाय में भी बढ़ती जा रही है। इस मौके पर डॉ महबूब, बदरे आलम अंसारी, नौशाद अहमद, रईस अहमद, मो. कैफ, बादल, शमीम आदि रहे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष फैयाज अहमद ने की।

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page