top of page
Search

झाड़ फूंक का खेल पड़ा भारी!...अंधविश्वास के चक्कर में बच्चे की चली गई जान

  • alpayuexpress
  • Jul 15, 2024
  • 2 min read

झाड़ फूंक का खेल पड़ा भारी!...अंधविश्वास के चक्कर में बच्चे की चली गई जान


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जुलाई सोमवार 15-7-2024

गाज़ीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जमानियां थानाक्षेत्र के कसेरा पोखरा में सो रहे बच्चे को सांप ने डंस लिया। इसके बाद परिजनों द्वारा अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर झाड़ फूंक कराने के चलते बच्चे की नाहक ही जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी 13 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र भगवान बीती रात में खाना खाने के बाद मां मेनका देवी संग सो रहा था। इस बीच करीब साढ़े 12 बजे उसने मां को जगाकर बताया कि उसे सांप ने डंस लिया है। ये सुनकर मां के होश उड़ गए और तभी उन्होंने सांप को वहां से भागते देखा। ये देखकर मां ने शोर मचाकर सभी को जगाया। इसके बाद उसे परिजन तत्काल अस्पताल ने ले जाकर झाड़ फूंक के लिए लेकर चले गए। जब वहां हालत ज्यादा बिगड़ गई तो सुबह 6 बजे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। वो बार-बार ये कहकर बिलख रही थीं कि अब वो किसे राखी बांधेंगी। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि अंकित की जान बचाने का परिजनों के पास भरपूर समय था। अगर वो रात में उसे झाड़ फूंक के लिए न ले जाकर सीधे अस्पताल ले गए होते तो बहुत हद तक संभव है कि उसकी जान बचाई जा सकती थी, क्योंकि वो भोर तक जीवन और मौत से लड़ रहा था।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page