top of page
Search

जिले में अवैध हूटर लगाकर फर्राटे से दौड़ रही है गाड़ियां

  • alpayuexpress
  • Dec 13, 2022
  • 1 min read

पगिया/सोनभद्र /उत्तर प्रदेश


जिले में अवैध हूटर लगाकर फर्राटे से दौड़ रही है गाड़ियां


ree

आकाश मौर्या ब्यूरो चीफ


सोनभद्र:- शौक भी क्या अजीब चीज है ऐसा ही एक मामला सोनभद्र के करमा थाना अंतर्गत पगियां भरवा माइनर के समीप देखने को मिला जब एक ट्रक वाहन से पास लेते समय चार चक्का वाहन बोलेरो गाड़ी हूटर बजाते हुए मोटरसाइकिल सवार को सड़क की पटरी से नीचे उतारते हुए रफ्तार से आगे बढ़ी हाला की मोटरसाइकिल सवार हादसे से बाल-बाल बच गया मोटरसाइकिल सवार ने पीछा किया और आगे भीड़भाड़ इलाका देख बाजार में गाड़ी को रोक दिया। मोटरसाइकिल सवार को शक हुआ और संबंधित गाड़ी के बाबत सूचना क्षेत्र के करमा थाना को दिया थानाध्यक्ष राजेश सिंह मामले को गंभीरता से लेते अपने हमराही को भेज गाड़ी को थाने लाकर जानकारी ली तो मामला अवैध तरीके से हूटर लगाकर जनता में धौस जमाने का निकाला। वाहन में ऐसा कोई भी व्यक्ति नही मिला जिसे हूटर लगाने का अधिकार हो थानाध्यक्ष ने वाहन में बैठे परिवार को देखते हुए ड्राइवर को सख्त हिदायत देते हुए नियमानुसार चालान काटकर व हूटर को निकलवा कर छोड़ दिया ।

बताते चलें कि इस प्रकार चार पहिया वाहन में अवैध हूटर लगाकर चलना कुछ लोगों का शौक बन चुका है हूटर लगाकर जनता के बीच अपनी धौंस और धमक दिखाने का यह शौक आम जनमानस में चर्चा का विषय बना हुआ है हूटर की गरिमा कलंकित हो रही है । जिले में यातायात विभाग की निष्क्रियता के वजह से वाहनों में काले शीशे प्रेशर हार्न एवं हूटर लगाने का शौक तेजी से बढ़ा है ।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page