top of page
Search

जिला महिला चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व एडमिट मरीजों के साथ हो रहा दुर्व्यवहार

alpayuexpress

जिला महिला चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व एडमिट मरीजों के साथ हो रहा दुर्व्यवहार


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


गाज़ीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जिला महिला चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व एडमिट मरीजों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर आवाज उठाई है। परिषद के लोगो ने अस्पताल पहुँच कर मामले पर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आनंद कुमार मिश्रा से मुलाकात कर समस्याओं के निदान की मांग की। बताया गया कि शिकायत कर्ता रितू राय कनिष्ठ सहायक द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को सम्बोधित करते हुए महिला चिकित्सालय की दुर्व्यवस्था को लेकर शिकायत किया गया। उसके बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव अन्य साथियों के साथ अस्पताल पहुचे। उन्होंने बताया कि महिला चिकित्सालय मे एडमिट गुड़िया गुप्ता,मरीज रागिनी राय,मरीज गुलाब साह, मरीज अमीना, मरीज बिट्टू राय सहित कई मरीजो व उनके परिजनो द्वारा महिला चिकित्सालय के बाहर से दवा मगाने, दोबारा आप्रेशन, चिन्हित दुकानो अल्ट्रासाउंड कराने जैसे आरोप लगाए गए। जिसपर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा जांच कराकर दोषी स्टाफ के ऊपर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। राज्य कर्मचारीसंयुक्त के जिलाध्यक्ष द्वारा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगर नही सुधरे तो बाध्य होकर इसी महिला चिकित्सालय पर सत्याग्रह किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हास्पिटल की होगी। प्रतिनिधिमंडल मे राज्य कर्मचारीसंयुक्तपरिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, रोशन लाल, देवेंद्र मौर्य, कामेश्वर, विनोद, अनिल कुमार, दिनेश सहित कई लोग मौजूद रहे।

1 view0 comments

Comments


bottom of page