top of page
Search

जिला जज व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार गाजीपुर का किया गया औचक निरीक्षण

  • alpayuexpress
  • Apr 26, 2023
  • 2 min read

जिला जज व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार गाजीपुर का किया गया औचक निरीक्षण


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर जिला जज महोदय एवम् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई इसके बाद मेस, अस्पताल इत्यादि की चेकिंग की गई। तथा माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 26 अप्रैल 2023 को जिला कारागार, गाजीपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर की पूर्णकालिक सचिव, श्रीमती कामायनी दूबे, द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया। बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1015 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 890 पुरूष, 42 महिला बंदियों के साथ 01 बच्चा निरूद्ध है व 83 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-दलिया, चाय व दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, उर्द राजमा की दाल, सब्जी (आलू, चौलाई, मुली) तथा शाम का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, पत्ता गोभी) तथा सायं चाय, बिस्कुट। सचिव महोदया द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव महोदया ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल श्री रविन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।


 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page