top of page
Search

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा!...देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई

alpayuexpress

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा!...देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाज़ीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर शनिवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय रजदेपुर पर उनके चित्र पर् माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता से कभी कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने देश में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया तथा पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में बंग्लादेश का गठन कराया और उसे स्वतंत्र देश बनवाया। कोलफील्ड का का राष्ट्रीयकरण ,हरित क्रांति‌ ,रिहंद बांध, 1971 में बांग्लादेश का स्थापना कर पाकिस्तान का इतिहास भूगोल बदलने का काम किया। विधवा वृद्धा विकलांग पेंशन से लेकर गरीबों को आवास तक की व्यवस्था इंदिरा गांधी जी ने किया। देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया। उन्होंने इंदिरा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यो की खूब सराहना की।

वहीं वरिष्ठ कोंग्रेसी रविकांत राय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर उन्हें नमन करते हुए, उन्हें आयरन लेडी के नाम से याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही देशहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को वर्तमान पीढ़ी को बताने पर जोर दिया।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव ,मुसाफिर बिन्द , ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना,सुमन चौबे ,राजीव कुमार सिंह ,चंद्रिका सिंह ,सतीश उपाध्याय , सैफ अली,कैलाशपति कुशवाहा ,मोहम्मद राशिद ,कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार सिंह अंजूम इस्लाम, ओम प्रकाश भारद्वाज, लक्ष्मण राय, अंगद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

1 view0 comments

コメント


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page