top of page
Search

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने!...बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ सुनी,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात

  • alpayuexpress
  • Sep 29, 2024
  • 1 min read

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने!...बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ सुनी,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


सितम्बर रविवार 29-9-2054

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 114 वीं कड़ी को जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सदर विधानसभा के बूथ संख्या 212 राजकीय सिटी इण्टर कालेज के चन्द्रशेखर नगर कालोनी,रौजा पर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की सभ्यता, संस्कृति और विरासतों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कार्यक्रम लोगो के जीवन मे उर्जा तथा प्रेरणा का स्रोत है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आपदा काल मे भी अनुसंधान तथा कृषि, स्वास्थ,स्वच्छता, कला, संस्कृति, पर्यावरण के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिया गया जन संदेश लोगों की भावनाओं मे आत्मियता के साथ स्थापित है जो देश के विकास एवं राष्ट्र गौरव की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह विधानसभा जखनिया, मंडल मनिहारी प्रथम के बूथ संख्या 378 छिड़ी पर बूथ अध्यक्ष तथा बूथ समिति के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना। पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय बूथ संख्या 285 राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के आवास विकास कालोनी रौजा पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page