जिलाध्यक्ष सुनिल सिंह के नेतृत्व में!...जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर पूर्व सांसद और जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को दो द्विवसीय यात्रा के दौरान जम्मू- कश्मीर से अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा वाराणसी पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनिल सिंह के नेतृत्व में एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर हर हर महादेव के नारे के साथ स्वागत किया गया। मनोज सिन्हा चिर परिचित अंदाज में सबसे कुशल क्षेम पूछते हुए गाजीपुर के लिए चल दिए। गाजीपुर शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में कालेज एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में बदलते सामाजिक परिवेश के बीच कृषक समाज, स्वामी सहजानंद के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित द्वि-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल हुए।
Kommentare