जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने!..73वीं जनपद स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
- alpayuexpress
- Oct 18, 2023
- 1 min read
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने!..73वीं जनपद स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)
गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर 73वीं जनपद स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जनपद गाजीपुर का उद्घाटन टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक, उदय भान ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके ठीक उपरांत सरस्वती वंदना हुआ। विद्यालय के प्रबंधक सनद कुमार पांडेय तथा प्रधानाचार्य डॉक्टर अनिल कुमार विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों स्वागत माल्यार्पण तथा अंग वस्त्रम प्रदान कर किया। विद्यालय के स्काउट मास्टर कमलेश प्रजापति ने मार्चपास्ट कराया और इसके बाद आधिकारिक रूप से खेल की शुरुआत हुयी. पहले दिन आठ सौ मीटर, छ सौ मीटर की दौड़,लंबी कूद तथा ऊंची कूद का खेल संपन्न हुयी। सभी खेलों का आयोजन एवं निर्देशन क्रीड़ाध्यक्ष डॉक्टर रुद्रपाल यादव ने किया।सैदपुर। 73वीं जनपद स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जनपद गाजीपुर का उद्घाटन टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक, उदय भान ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके ठीक उपरांत सरस्वती वंदना हुआ। विद्यालय के प्रबंधक सनद कुमार पांडेय तथा प्रधानाचार्य डॉक्टर अनिल कुमार विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों स्वागत माल्यार्पण तथा अंग वस्त्रम प्रदान कर किया। विद्यालय के स्काउट मास्टर कमलेश प्रजापति ने मार्चपास्ट कराया और इसके बाद आधिकारिक रूप से खेल की शुरुआत हुयी. पहले दिन आठ सौ मीटर, छ सौ मीटर की दौड़,लंबी कूद तथा ऊंची कूद का खेल संपन्न हुयी। सभी खेलों का आयोजन एवं निर्देशन क्रीड़ाध्यक्ष डॉक्टर रुद्रपाल यादव ने किया
Comments