top of page
Search

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद के विभिन्न निर्मित सड़को की गुणवत्ता व फीता से नापकर किया स्थलीय निरीक्षण

  • alpayuexpress
  • Mar 24, 2024
  • 1 min read

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद के विभिन्न निर्मित सड़को की

गुणवत्ता व फीता से नापकर किया स्थलीय निरीक्षण


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उदेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को जनपद के विभिन्न निर्मित सड़को का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सड़को की खुदाई करवाकर गुणवत्ता व फीता से नापकर सड़को की लम्बाई व चौड़ाई की स्थिति की जानकारी ली। मौके पर अधीशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने जनपद तहसील सैदपुर अन्तर्गत वीरसिंह चौराहा से दक्षिण तरफ ईनामीपुर गॉव होते हुए 2 किमी तक। हंसराजपुर जयरामपुर पी डब्ल्यू डी मार्ग से खतीरपुर पिच रोड तक वाया जंगीपुर रजवाहा नहर की पटरी सम्पर्क मार्ग कुल 5 किमी। अलावलपुर बडे़सर से सागर पर यादव बस्ती होकर राम दरश यादव के डेरा तक सम्पर्क मार्ग कुल 1.10 किमी मार्ग। मौजा कटसर ग्राम बंधई विकास खण्ड बाराचावर मे मुख्य मार्ग से मंन्दिर तक सम्पर्क मार्ग कुल 1 किमी का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने खराब व जर्जर हुए सड़को का मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

 
 
 

コメント


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page