top of page
Search

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं क्षेत्रीय प्रमुख के डी गुप्ता यूनियन बैंक के द्वारा प्रमाण पत्र किया गया

  • alpayuexpress
  • Jul 27, 2023
  • 2 min read

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं क्षेत्रीय प्रमुख के डी गुप्ता यूनियन बैंक के द्वारा प्रमाण पत्र किया गया वितरण।


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर यूनियन बैंक द्वारा संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जूट उद्यमी (ओ डी ओ पी )प्रशिक्षण कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह में पहाड़पुर कला ब्लॉक देवकली की 70 प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि आर्यका अखौरी जिलाधिकारी गाजीपुर एवं क्षेत्रीय प्रमुख  के डी गुप्ता यूनियन बैंक के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रशिक्षणार्थियों में कार्य करने का हौसला कड़ी मेहनत दूरदर्शिता पक्का इरादा लगन शीलता  व  जीतने का जुनून जिद लगन व आत्मविश्वास से सफलता अर्जित करने के गुण मंत्र प्रदान की एवं गुणों को आत्म सात करने पर जोर दिया वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु मार्ग प्रशस्त करने का गुण मंत्र प्रदान की।

इसी क्रम में क्षेत्र प्रमुख  के डी गुप्ता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से समस्त महिला प्रशिक्षणार्थियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था प्रतिबद्ध है महिला सामूहिक रूप से जूट  उद्यमी में कढ़ाई का कार्य करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकती हैं जानकारी दी गई। संस्था के निदेशक  अजीत प्रसाद ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार से जुड़ने का अनुरोध किए एवं वहां पर उपस्थित महिला प्रशिक्षणार्थियों द्वारा जूट से बने वॉल हैंगिंग कैसर जहां अहमद के द्वारा अंग वस्त्र जिलाधिकारी महोदय को भेंट किया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक पीयूष सिंह परमार के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के जूट के बने सामान की प्रशंसा की गई और बैंक से होने वाली किसी भी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार जी के द्वारा सभा में उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत वृक्षारोपण आरसेटी परिसर में जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन संकाय मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया इस मौके पर संकाय लक्ष्मीकांत तिवारी कार्यालय सहायक अभिषेक सिंह एवं पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page