top of page
Search

जान से मारने की धमकी के खिलाफ कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी!...जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भाजपा प्रत्याशी मण

  • alpayuexpress
  • May 10, 2023
  • 2 min read

जान से मारने की धमकी के खिलाफ कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी!...जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ के खिलाफ दी तहरीर।


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली पहुंचकर कर्नाटक विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराने हेतु उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को एक लिखित तहरीर दिया। मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी और साजिश रचने के आरोप से जुड़ा हुआ है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने अपने लिखित प्रार्थना पत्र में थानाध्यक्ष कोतवाली से यह शिकायत की है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार मणिकांत राठोड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी और अभद्र भाषा की टिप्पणी की है, जो एक संगीन अपराध है, जिसके लिए सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम कर गाजीपुर थाना कोतवाली की पुलिस कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के उक्त प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भाजपा प्रत्याशी के इस कृत्य की भर्त्सना करते हुए, इसे जानबूझ कर बोला हुआ और अहंकार में डूबा बयान बताया है। उन्होंने कहा कि चूंकि कर्नाटक में कांग्रेस से भाजपा बुरी तरह हार रही है इसलिए ऐसा बयान भाजपा के लोगों द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रकरण पर बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने इसे भाजपा नेताओं द्वारा हार की हताशा में उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, बटुक नारायण मिश्र, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, मंसूर जैदी, मनीष राय, राम नगीना पांडे, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, शबीहूल हसन, आदिल अख्तर, अनुराग पांडे, विक्की यादव, अभय कुशवाहा, झुन्ना शर्मा, आशीष राय आदि लोग उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page