top of page
Search

जानलेवा बाढ़ से आमजन को बचाने के लिए प्रशासन अलर्ट!...गोरखा गांव में मॉकड्रिल करके लोगों को किया जागर

  • alpayuexpress
  • Jul 21, 2023
  • 1 min read

जानलेवा बाढ़ से आमजन को बचाने के लिए प्रशासन अलर्ट!...गोरखा गांव में मॉकड्रिल करके लोगों को किया जागरूक


ree

रामजन्म सोनकर पत्रकार


मौधा। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर बाढ़ से आमजन को बचाने के लिए बाढ़ से प्रभावित होने वाले गोरखा गांव सहित संबंधित कई गांव के लोगों को बाढ़ से बचाव का प्रशिक्षण एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने ने दिया और मॉकडिल करके न सिर्फ अपनी तैयारियां जांची, बल्कि ग्रामीणों को भी दिखाया कि बाढ़ में किस तरह से बचाव किया जा सकता है। इस दौरान गोरखा स्थित यशवंत राय इंटर कॉलेज में उपजिलाधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह पटेल, तहसीलदार अभिषेक सिंह, नायब तहसीलदार आशीष सिंह आदि पहुंचे। वहां उनके साथ एंबुलेंस, चिकित्सक व आपदा मित्र थे। वहां पहुंचने के बाद तैयारियों का मॉकड्रिल का किया गया। जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति को बाढ़ पीड़ित दिखाकर उसे बचाया और फिर स्ट्रेचर पर लादकर उसे लेकर आए और पहले उसे सीपीआर दिया, इसके बाद प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचाई। इसके बाद बाढ़ के दौरान फसलों को बचाने, मवेशियों की सुरक्षा करने आदि की जानकारी दी। ग्रामीणों से अपील किया कि वो बाढ़ के दौरान किसी तरह से पैनिक न हों और धैर्य से सोचकर अपना बचाव करें। उन्होंने आपदा के दौरान काम आने वाले नंबरों को भी साझा किया। इस मौके पर कई गांवों के लोग मौजूद रहे।


 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page