top of page
Search

जल निगम के गोदाम में लगी भीषण आग!...लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक

  • alpayuexpress
  • Apr 27, 2024
  • 1 min read

जल निगम के गोदाम में लगी भीषण आग!...लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक


रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर जिले से है जहां पर मरदह थाना के वाराणसी - गोरखपुर फ़ोर लेन मार्ग के बगल में स्थित देवापुर चट्टी के पास बन्द पड़े स्कूल में स्थित जलनिगम कार्य करवा रही कम्पनी के गोदाम में आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। बन्द पड़े विदेशी यादव इंटर कालेज देवापुर के परिसर जलनिगम विभाग में काम करवा रही कम्पनी मैग्नो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा पाइप एवं अन्य सामान रखकर गोदाम बनाया गया है । स्कूल के बगल में किसी किसान ने अपने खेत मे पराली जलाई थी आशंका व्यक्त की जा रही है कि पराली के चिंगारी से आग फैल गयी । आग की लपटें बहुत तेज थी कि पानी का साधन न होने के उसके मौके पर पहुँची पुलिस सहित सैकड़ों की तादात में लोग असहाय थे। बाद में बगल में स्थित नलकूप से पानी चलवाने एवं फायर ब्रिग्रेड के मौके पर पहुँचने पर आग पर काबू पाया गया। तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। स्कूल परिसर में किसान बाबूलाल यादव द्वारा रोटावेटर सहित कई कृषि सम्बन्धी सनयंत्र रखा गया था वह भी जलकर नष्ट हो गया । आग लगने के बाद 10 से 15 किमी तकः धुंआ फैला हुआ दिखाई दे रहा था।आसमान में धुंआ फैलने से घटनास्थल के पास रोड पर अंधेरा छाया हुआ था।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page