top of page
Search

जर्जर सड़कों का दिया हवाला!...शहर की सड़क,नाली,जलजमाव और विधुत दुर्व्यवस्था के समस्याओं को लेकर डीएम से मिले सपाई

  • alpayuexpress
  • Jul 28, 2024
  • 1 min read

जर्जर सड़कों का दिया हवाला!...शहर की सड़क,नाली,जलजमाव और विधुत दुर्व्यवस्था के समस्याओं को लेकर डीएम से मिले सपाई


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जुलाई रविवार 28-7-2024

गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर समाजवादी पार्टी के सदर विधान सभा के विधायक जै किशन साहू के नेतृत्व मे पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को शहर की सड़क,नाली, जलजमाव और विधुत दुर्व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से मिला और जल्द से जल्द इन समस्याओं से शहरवासियों को छुटकारा दिलाने की मांग किया।

उन्होंने झंडातर और रायगंज मे हुए जलजमाव से उत्पन्न गंदगी, कीचड़ का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में जलजमाव के चलते तमाम संक्रामक बीमारियों के पैदा होने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने शहर की जर्जर सड़कों का हवाला देते हुए कहा कि जहां जहां सीवर लाइन का काम हो रहा है वहां वहां की सड़के तो खराब है ही लेकिन जहां सीवर लाइन का काम नही भी हो रहा है वहां की सड़को की भी स्थिति अत्यन्त दयनीय है। इसके पश्चात उन्होंने एसडीओ विधुत विभाग से टेलीफोनिक वार्ता कर शहर की विधुत दुर्व्यवस्था पर भी नाराजगी जतायी। उन्होंने अपना एक प्रतिनिधिमंडल विधुत दुर्व्यव्स्था की जानकारी देने के लिए एसडीओ के पास भेजा। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को जानकारी दी, उसके पश्चात एसडीओ ने प्रतिनिधिमंडल के साथ लंगाह, मच्छरहट्टी, बरबरहना, प्रकाश टाकीज, टाउन हाल मुहल्ले का भ्रमण कर विधुत दुर्व्यवस्था से अवगत हुए। उन्होंने एक हफ्ते के अंदर इन मुहल्ले की विधुत दुर्व्यव्स्था का निदान करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी और एसडीओ से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, आमिर अली, दिनेश यादव, डाॅ समीर सिंह, बाबी चौधरी आदि शामिल थे।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page