top of page
Search

जमानियां कोतवाली पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम ने!...दो करोड़ के हेरोइन के साथ दो शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार

  • alpayuexpress
  • Apr 6, 2024
  • 1 min read

जमानियां कोतवाली पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम ने!...दो करोड़ के हेरोइन के साथ दो शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार


रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर:-खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर जमानियां कोतवाली पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो करोड़ की अवैध हिरोइन के साथ दो शातिर तस्कर को धर दबोचा।

बताते चलें कि पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के गायघाट मोड़ के पास से हेरोइन की अवैध तस्करी करने वाले अभियुक्त दीपक यादव (40) पुत्र सुभाष सिंह यादव निवासी शेरपुर फुल्ली थाना दिलदारनगर व ओमकार राय (53) पुत्र स्व0 नगीना राय निवासी बेटावर थाना जमानिया को एक किलो 140 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

एक किलो 140 ग्राम हिरोइन जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग दो करोड़ रूपए है।

पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम लोग पिछले कुछ समय से हेरोइन तस्करी के धंधे में संलिप्त हैं। हमारा मुख्य सरगना रामानन्द यादव निवासी ग्राम- सोनहरिया थाना जमानियां है, जिसे पिछले महीने यू0पी0 एसटीएफ ने वाराणसी से पकड़कर नागालैण्ड पुलिस को सौंपा था, जो अभी जेल में है । अधिक पैसा कमाने के लालच में हम लोग अन्य राज्यों से तस्करी कर लाने वाले लोगों से यहाँ पर खरीद कर उसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग लोगों को ऊँचे दामों पर विक्रय कर मिलने वाले पैसों को आपस में बाँट लेते हैं और उसी पैसे से अपने परिवार का भरण-पोषण व अपने शौक पूरे करते हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में श्यामजी यादव प्रभारी निरीक्षक जमानियां, रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट सर्विलांस मय टीम शामिल रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page