top of page
Search

जन कल्याण विकलांग सेवा समिति के प्रबंधक ने!..नायब तहसीलदार के साथ कि गाली गलौज

  • alpayuexpress
  • Jul 17, 2024
  • 2 min read

जन कल्याण विकलांग सेवा समिति के प्रबंधक ने!..नायब तहसीलदार के साथ कि गाली गलौज


ree

आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


जुलाई बुधवार 17-7-2024

गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले के जखनिया तहसील अंतर्गत से है जहां पर जब से नायब तहसीलदार मनिहारी का पदभार रवि रंजन कश्यप के द्वारा ग्रहण किया गया है। तब से बहुत सारे विवादित मामलों का निस्तारण किया गया है। हाल ही में टड़वा टप्पा सौरी में रास्ते के विवाद को समाप्त कराया गया। जो कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया था। और इसी क्रम में दौलत नगर में भी रास्ते का विवाद था ।जिसे बहुत प्रयास से खत्म किया गया। लेकिन इसी बात से कुछ लोग को नाराजगी है।

जन कल्याण विकलांग सेवा समिति के पदाधिकारी और सदस्य सोमवार को अपनी 14 मांगों को लेकर जखनिया तहसील पहुंचे। पत्रक सौंपने के दौरान उपजिलाधिकारी कमलेश सिंह से कहासुनी हो गई। इससे नाराज दिव्यांग सीएम से मिलने की बात कहकर जखनिया रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हो गए।

सूचना पाकर जखनिया रेलवे स्टेशन पर भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती फोर्स संग पहुंचीं। साथ ही मनिहारी नायब तहसीलदार राजीव रंजन भी पहुंचे। उन्होंने दिव्यांगों को समझाने की कोशिश की। तब तक संगठन के प्रबंधक राम विजय चौहान ने नायब तहसीलदार से बहस किया और गाली गलौज भी करने लगे। नायब तहसीलदार ने बताया कि दौलत नगर जमीन के विवाद का मामला था। जिसको सुलह समझौता कराकर विवाद को समाप्त कर दिया गया। इसी को लेकर यह सभी लोग खिन्न हैं।स्थिति को संभालने को लेकर मौके पर उपजिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक बलराम पहुंचे। उपजिलाधिकारियों की ओर से कहा गया कि वह 19 जुलाई को जखनिया तहसील में दिव्यांगों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मामाला शांत हुआ। इस मौके पर मिंटू कुमार, पलटन कुमार, सतीश, गौरव, पलटन आदि मौजूद रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page