top of page
Search

जनसेवक ने किया थाना ग्राम प्रहरियों को सम्मानित!...पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति के तहत चौपाल का क

alpayuexpress

जनसेवक ने किया थाना ग्राम प्रहरियों को सम्मानित!...पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति के तहत चौपाल का किया गया आयोजन


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर त्योहारों के दृष्टिगत सरकार की मनसा अनुरूप पुलिस कर्मचारियों द्वारा सैदपुर कस्बे में स्थित द्वारिका पैलेस में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा मिशन शक्ति के तहत चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ,गांव की महिलाओं तथा बालिकाओं, एएनएम, आशा कार्यकर्त्री, बीसी सखी तथा थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा बच्चियों एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को महिला संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे 1090,1076,1098, 181,112,102 और 108 के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उन्हें यह भी बताया गया कि इन नंबरों पर आपकी शिकायत सुनने के लिए महिला कर्मी को ही नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं से उनकी विभिन्न समस्याओं को भी सुना गया तथा उसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, एसडीएम सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर,सैदपुर सर्किल के सभी थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद थें।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page