top of page
Search

जनसुनवाई!..एमएलसी चंचल सिंह ने अफसरों को दिया निर्देश- सड़कों पर न दिखें छुट्टा पशु

  • alpayuexpress
  • Apr 7, 2023
  • 1 min read

जनसुनवाई!..एमएलसी चंचल सिंह ने अफसरों को दिया निर्देश- सड़कों पर न दिखें छुट्टा पशु


ree

मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाजीपुर- विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने गाज़ीपुर स्थित पीडब्ल्यूडी के सर्किट हाउस मे जनसुनवाई की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया। बारी-बारी सभी की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभाग के विभागों के अधिकारियों को जन समस्याओं और जन शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। बीडीसी, ग्राम प्रधान, सभासद, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख सहित भाजपा कार्यकर्ताओ के जन समस्याओं का ख्याल रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, खंड विकास अधिकारी सैदपुर, महिला थाना प्रभारी गाज़ीपुर को मौके पर बुलाकर संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने बताया कि गाजीपुर जनपद मे कुल 9 कैटल कैचर सचल वाहन भ्रमण करेंगी। यह सचल वाहन आवारा पशुओं को पकड़ कर उनके चिन्हित गौ सेवा आश्रय स्थल पर ले जाने का कार्य करेंगी। जनपद में कोई भी आवारा पशु सड़क पर घूमते हुए नजर ना आए इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page