top of page
Search

जदयू पार्टी की बैठक प्रदेश प्रवक्ता के आवास पर हुई सम्पन्न!..बैठक कर संगठन का किया गया विस्तार

  • alpayuexpress
  • Jul 13, 2024
  • 2 min read

जदयू पार्टी की बैठक प्रदेश प्रवक्ता के आवास पर हुई सम्पन्न!..बैठक कर संगठन का किया गया विस्तार


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जुलाई शनिवार 13-7-2024

गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर शनिवार को जदयू पार्टी की बैठक सकलेनाबाद में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे बनारस मंडल के प्रभारी अवधेस सिंह पटेल और मिर्जापुर प्रभारी संजय सिंह पटेल की मौजूद रहे। बैठक में मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण करके किया गया। इस बैठक मे सगठन को विस्तार देने पर चर्चा की गई। बनारस मंडल के प्रभारी अवधेश सिंह पटेल ने जिले के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष शाकिब रहमान उर्फ़ खुर्रम और युवा जिलाध्यक्ष रोहिणी कुशवाहा को नियुक्त किया। जखनिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पटेल को व अवधेश पटेल को जखनीया विधानसभा सभा का प्रभारी, हिरा देवी को मोहमदाबाद का ब्लॉक अध्यक्ष धर्म प्रकाश राय को मोहमबदाबाद विधानसभा प्रभारी और अशोक कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष मोहमदाबाद नियुक्त किया गया। बैठक में अवधेश सिंह पटेल ने कहा की हम संगठन को इतना विस्तार देंगे की जदयू के साथ साथ एनडीए भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में जदयू को लोकसभा चुनाव में दो सीटें मिल गई होती अगर नीतीश जी की यूपी मे सभा करा दिया गया होता। प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी ने कहा की नीतीश जी व प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल जी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसपर मै खरा उतरूँगा और पार्टी की विचारधारा व संगठन का विस्तार करूँगा।

हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एक तेज तर्रार नेता है उनके अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओ मे काफी जोश है। उत्तर प्रदेश मे होने वाले उपचुनाव मे हम एन डी ए के साथ मिलकर अपना प्रत्याशी उतारकर एन डी ए को मजबूत करने का कार्य करेंगे। पार्टी उपचुनाव लड़ने को तैयार है अब निर्भर हमारे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर करता है की उनका क्या आदेश है। उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार मे गिरते पुल पर आलोचना कर रहे उनसे इतना ही कहूंगा की बिहार नदियों का एक जाल है, जहाँ अधिकतम प्रदेश का पानी व नेपाल का पानी आने से स्थिति में विभत्स हो जाती है। ऐसे कई पुल है जो आरजेडी के कार्यकाल मे बने है। उनकी ड्राइंग, एक्सटिमेट व बिल ऑफ़ क्वांटिटी कैसे बनाई गई ये जांच का विषय है। जिसपर मुख्यमंत्री नीतीश ने कमेटी बना जांच बैठा दी है। इसमें जो इंजीनियर दोषी पाए जाते है उनपर NSA के तहत कार्यवाही की जाए।बैठक मे अनिल कुशवाहा मनीष पटवा, लक्ष्मण राम, पंकज मोहन मालवीय, संतोष कुमार बिन्द, रोहित पटवा, सुनील सिंह, जब्बार राइनी आदि लोग उपस्थित थे।

 
 
 

コメント


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page