top of page
Search

जखनिया में आयुर्वेद अस्पताल का होना बहुत ही आवश्यक!...सर्वदलीय संघर्ष समिति ने डीएम व सीएमओ से तहसील

  • alpayuexpress
  • Nov 22, 2023
  • 1 min read

जखनिया में आयुर्वेद अस्पताल का होना बहुत ही आवश्यक!...सर्वदलीय संघर्ष समिति ने डीएम व सीएमओ से तहसील के करीब आयुर्वेद अस्पताल होने की उठाई मांग


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर जखनियां तहसील मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास में ही तहसील स्तर का आयुर्वेद का अस्पताल स्थापित हुसनपुर गांव का यहां किया गया।लेकिन मरीजों को पर्याप्त दवा मिल पाना मुश्किल है।यह छोटी क्षमता का है जिसके वजह से दवा की आपूर्ति कम होती है। आए दिन लोग अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं। दवा मिल नहीं रही है। यदि तहसील स्तर का आयुर्वेद का अस्पताल जखनिया तहसील मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अगल-बगल में होता तो उसी स्तर से दवा की आपूर्ति होती सबका अच्छी तरह से इलाज हो पाता। जखनिया में आयुर्वेद अस्पताल का होना बहुत ही आवश्यक है।जखनिया के सर्वदलीय तहसील विकास एवं जन कल्याण संघर्ष समिति जखनिया अध्यक्ष देवनारायण सिंह, सर्वा नंद चौबे,अश्वनी सिंह,सूर्यभान ,धर्मेंद्र चतुर्वेदी,अमित सहित अन्य पदाधिकारीगण ने डीएम और सीएमओ से तहसील आयुर्वेद अस्पताल की मांग की है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page