जखनियां में मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे लोग!..तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कई बार लगाई है गुहार
जखनियां में मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे लोग!..तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कई बार लगाई है गुहार

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर जखनियां क्षेत्र में दो दिनों पूर्व हल्की बारिश होने के चलते स्थानीय बाजार की सड़कों व गलियों में कीचड़ भर गई है। जिससे फिसलन हो गई है और पैदल व बाइक सवारों का चलना दूभर हा गया है। भुड़कुड़ा जाने वाली सड़क हो या नहर मार्ग, यूनियन बैंक, सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन सहित सभी गलियों में फिसलन से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जखनियां कस्बे को तहसील का दर्जा मिले 25 वर्ष हो गए, लेकिन जन सुविधा के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कस्बे की सड़कों की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण, पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियों को अतिक्रमण से पाट देना, जल निकासी बंद हो जाने से बरसात का पानी सड़कों पर फैला रहना ये जखनियां वासियों की जैसे तकदीर बन गया है। सड़ांध के चलते लोग नाक बंद करके गुजरते हैं। जीप स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक लोगों को जाकर ट्रेन पकड़ना भी एक समस्या है। रात में यात्रियों को ट्रेन से उतरकर अंधेरे में जीप स्टैंड तक आने में गिरकर चोटिल होना ही है। इसके लिए तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने उपलाधिकारी को पत्रक के माध्यम से कई बार अवगत कराया, लेकिन आज तक कुछ नहीं हो सका।





Comments