top of page
Search

जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडे सहित पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति के तहत चौपाल का किया आयोजन

  • alpayuexpress
  • Oct 17, 2023
  • 1 min read

जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडे सहित पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति के तहत चौपाल का किया आयोजन


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा मिशन शक्ति के तहत चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा स्कूल की छात्राओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा छात्राओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा छात्राओं को महिला संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे 1090,1076,1098, 181,112,102 और 108 के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उन्हें यह भी बताया गया कि इन नंबरों पर आपकी शिकायत सुनने के लिए महिला कर्मी को ही नियुक्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं से उनकी विभिन्न समस्याओं को भी सुना गया तथा उसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर थानाध्यक्ष जंगीपुर मय फोर्स मौजूद थें।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page