top of page
Search

छात्र-छात्राओं को 25 जुलाई 2023 से टी.सी. एवं सी.सी. के लिए घर बैठे।

  • alpayuexpress
  • Jul 24, 2023
  • 2 min read

छात्र-छात्राओं को 25 जुलाई 2023 से टी.सी. एवं सी.सी. के लिए घर बैठे।


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर । अब छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टी.सी.) एवं चरित्र प्रमाण-पत्र (सी.सी.) लेने के लिए महाविद्यालय के कार्यालय , पुस्तकालय, एवं विभिन्न विभागों, का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा नये शिक्षा सत्र में 25 जुलाई 2023 से स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टी.सी.) एवं चरित्र प्रमाण-पत्र घर बैठे आनलाईन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को आज के इस आधुनिक, स्मार्ट एवं डिजीटल युग में महाविद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के कठिनाइयों को देखते हुए बिना भागदौड़ के घर बैठे सी.सी. एवं टी.सी. उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों विशेषकर छात्राओं को इस भागदौड़ के युग में काफी सहूलियत मिलेगी। प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बहुत से छात्र- छात्राओं को अन्य महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए टी.सी. एवं सी.सी. प्राप्त करने के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। अब उन्हें अनावश्यक भागदौड़ की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। अब छात्र-छात्राओं को 25 जुलाई 2023 से टी.सी. एवं सी.सी. के लिए घर बैठे पी० जी० कॉलेज की वेबसाइट- www.pgcghazipur.ac.in पर लॉग इन कर आवेदन करना होगा। आनलाईन टी.सी. एवं सी. सी. के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 23 जुलाई 2023 से प्रारम्भ किया दिया गया है।आवेदन के लिए वांछित प्रक्रिया पूरी करने उपरांत उत्तीर्ण परीक्षा के अंकपत्र की छायाप्रति अपलोड कर सबमिट करना होगा। आवेदन के तीन दिन बाद छात्र-छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल से टी.सी. एवं सी.सी. प्राप्त कर सकेंगे। स्थानांतरण प्रमाण-पत्र एवं चरित्र प्रमाण-पत्र की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए टी.सी. एवं सी.सी. पर आई. टी. एक्ट के अनुसार क्यूवआर कोड की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रमाण-पत्र को आनलाईन सत्यापित किया जा सकेगा।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page