top of page
Search

छात्रनेताओं ने!...मृत स्व• सियाराम उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि,परिजनों को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी की मांग

  • alpayuexpress
  • Sep 14, 2025
  • 2 min read

छात्रनेताओं ने!...मृत स्व• सियाराम उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि,परिजनों को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी की मांग

किरण नाई,वरिष्ठ पत्रकार


सितम्बर रविवार 14-9-2025

ग़ाज़ीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आज दिनांक 14 सितम्बर 2025 दिन रविवार को शाम 5 बजे सरजू पांडेय पार्क में छात्रनेताओं द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जिस तरिके से पूरा नोनहरा थाना जिस तरीके से सियाराम उपाध्याय सहित कई राजनैतिक और सामाजिक नेताओ और कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया वह बहुत ही नृशंस और लोमहर्षक है । जिसमे हमारे भाई दिव्यांग सियाराम उपाध्याय खून की उल्टी करते हुए घण्टो तड़प तड़प कर दम तोड़ा दिये यह हमें जालिया वाला बाग की याद दिलाता है।

आज हम लोग अपने इस भाई सियाराम उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए जिला प्रशासन के ख़िलाफ़ आंदोलन के लिए कटिबद्ध है।

श्रधांजलि बैठक में यह तय किया गया कि मंगलवार दिन 16 सितम्बर को सुबह 10 बजे सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की माग करने तथा प्रदेश सरकार से सियाराम उपाध्याय के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ साथ सरकारी नौकरी की मांग करेंगे। अंत मे दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सभा समाप्त की गई। कार्यक्रम में शामिल छात्र नेता

डॉ शम्मी सिंह,शशांक उपाध्याय, राजेश उपाध्याय,अंशु पाण्डेय, अभिषेक राय, शीर्षदीप शर्मा, दीपक उपाध्याय,सुधांशु तिवारी,परवेज अहमद, सतीश उपाध्याय अवनीश प्रताप सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह, रवि यादव, शिव कुमार, ताम्रध्वज कुमार, राकेश मौर्य, अंकित राय, पुष्कर सिंह, प्रगति दुबे, पुष्पेंद्र उपाध्याय, आकाश चौधरी, अभिषेक राय , जस्सू राय, शिवम सिंह कुनाल राय, नायडू राय, हिमांशु तिवारी,अमित राय, कन्हैया यादव, निलेश मिश्रा, अभिषेक चौरसिया, शैलेश यादव, राजेश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, शिवम सिंह, प्रशांत राय, टीपू सिंह, सतीश उपाध्याय, सुधांशु रंजन पाण्डेय, सत्यार्थ स्वामी, मनीष चौधरी, विनोद सिंह,पवन सिंह,निलेश बिन्द इत्यादि लोग मौजूद थे

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page