top of page
Search

चित्रगुप्त नवयुवक सभा के तत्वाधान में "रंग उत्सव"का!..चित्रगुप्त मंदिर परिसर हुआ भव्य आयोजन।

  • alpayuexpress
  • Mar 20, 2024
  • 1 min read

चित्रगुप्त नवयुवक सभा के तत्वाधान में "रंग उत्सव"का!..चित्रगुप्त मंदिर परिसर हुआ भव्य आयोजन।


रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर लहुरी काशी में पहली बार श्री चित्रगुप्त नवयुवक सभा (सम्बद्ध - श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, स्थापित 1938) के तत्वाधान में "रंग उत्सव" (बरसाने की होली के तर्ज पर) रंग भरी एकादशी की पूर्व संध्या पर भव्य आयोजन श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर, ददरीघाट गाजीपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत के द्वारा भगवान श्री कृष्ण को गुलाल लगाने के साथ प्रारंभ हुआ। इसमें शामिल नगर वासियों ने फूल और अबीर- गुलाल की होली खेल, ठंडई और ढोल का ख़ूब आनंद लिया, इस अवसर पर महिलाओं की भागीदारी खूब रही। मेगा बंपर ड्रॉ में विजेता श्रेया गुप्ता को ब्लिस ब्यूटी की तरफ़ से स्किन केयर किट प्रदान किया गया, तथा टाटा टिस्कॉन की तरफ से 20 लकी विजेताओं को उपहार दिए गए।

शासन द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री अजय श्रीवास्तव ने आए हुए आगंतुकों का आभार प्रकट किया और सबको शुभकामनाएं दी, साथ में आनंद शंकर श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, सुरजीत कुमार, पंकज कुमार, रक्तवीर, गौरव श्रीवास्तव,शीर्षदीप शर्मा, जयांश सिन्हा, जयति जैन,पूजा श्रीवास्तव, डॉ उरूज फात्मा,अक्षत श्रीवास्तव, डॉ. डी. पी. सिंह, प्रमोद सिन्हा, कुमारी कुमकुम, पूर्व सभासद कमलेश श्रीवास्तव के साथ श्री चित्रगुप्त नवयुवक सभा की पूरी टीम मौजूद रही।


 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page