चकबंदी योजना प्रारंभ करने के लिए!....ताजपुर माझा में किसानों की हुई खुली बैठक
- alpayuexpress
- Nov 27, 2022
- 1 min read
जमानियां/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश
चकबंदी योजना प्रारंभ करने के लिए!....ताजपुर माझा में किसानों की हुई खुली बैठक

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाजीपुर। जमानियां तहसील के ग्राम सभा ताजपुर माझा में चकबंदी योजना प्रारंभ करने के लिए खुली बैठक खेल मैदान में हुई। जिसमे सर्वसमाज से सभी उपस्थित कृषकगणों ने चकबंदी कराए जाने के लिए अपनी सहमती व्यक्त किये। बैठक में चकबंदीकर्ता संजय कुमार उपाध्याय, चकबंदी लेखपाल छबीनाथ यादव, क्षेत्रीय लेखपाल बृजकिशोर उपस्थित रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान ताजपुर माझा सतीश चंद्र सिंह यादव, ग्राम प्रधान जगदीशपुर मनोज यादव, पूर्व ग्रमा प्रधान खिजीरपुर परमहंस यादव, ग्राम प्रधान मथारा समसाद खां, क्षेत्र पंचायत सदस्य शकुंतला देवी, सुमित्रा देवी, जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव भी मौजूद थे।
Comments