‼️घर की चौखट से संसद तक!...महिला आरक्षण बिल पर महिलाओं का आभार प्रदर्शन, शहर में निकाली स्कूटी रैली‼️
- alpayuexpress
- Apr 16
- 2 min read
‼️घर की चौखट से संसद तक!...महिला आरक्षण बिल पर महिलाओं का आभार प्रदर्शन, शहर में निकाली स्कूटी रैली‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल गुरुवार 16-4-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर महिला आरक्षण बिल जो महिलाओं के सम्मान और उन्हें सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया है और इस बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16, 17 और 18 अप्रैल को एक सत्र बुलाया है और इस सत्र के लिए सभी राजनीतिक दलों को व्हीप भी जारी किया जा चुका है ऐसे में अब इस बिल के बाद महिलाओं को मिलने वाले सम्मान को लेकर अब महिलाएं भी काफी गदगद नजर आ रही हैं और अब अपने कई तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बिल के लिए धन्यवाद भी दे रही है इसी को लेकर आज गाजीपुर के नगर पालिका इलाके में नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य महिलाओं के द्वारा स्कूटी रैली निकाली गई और इस रैली में महिलाएं अपने-अपने हाथों में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां भी साथ में लेते हुए गाजीपुर के लंका मैदान से भ्रमण करते हुए मिश्रा बाजार और फिर आम घाट पार्क में जाकर खत्म की और इस रैली को लेकर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल के माध्यम से हम महिलाओं का जो सम्मान बढ़ाया है तो हमारा भी धर्म बनता है कि हम उनका धन्यवाद व्यापित करें और इस धन्यवाद ज्ञापित करने के क्रम में आज यह स्कूटी रैली नारी शक्ति वंदना के नाम से निकाली गई है और आगामी दिनों में भी कई कार्यक्रम किए जाएंगे इन लोगों का यह भी कहना है कि अभी तक हम महिलाएं घरों के चार दिवारीयों में या तो ग्राम प्रधान के चुनाव तक ही सीमित रहा करते थे बावजूद उसके ग्राम प्रधानों को भी बोलने का मौका नहीं दिया जाता था लेकिन अब प्रधानमंत्री के द्वारा ले गए इस बिल के माध्यम से अब हम महिलाएं विधानसभा और लोकसभा तक पहुंच कर अपनी आवाज को पहुंचाएंगे





Comments