top of page
Search

घरेलू विवाद में ट्यूबवेल पर सो रहे अधेड़ को किया लहूलुहान!...बहू से विवाद के बाद मायके के लोगों ने दी

  • alpayuexpress
  • May 16, 2023
  • 1 min read

घरेलू विवाद में ट्यूबवेल पर सो रहे अधेड़ को किया लहूलुहान!...बहू से विवाद के बाद मायके के लोगों ने दी थी धमकी, 3 पर हुआ मुकदमा दर्ज


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


खानपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर थानाक्षेत्र के बहेरी में एक अधेड़ संदिग्ध अवस्था में लहूलुहान हाल में मिले। जिसके बाद हड़कंप मच गया। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित के भतीजे ने थाने में भाभी व उसके मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बहेरी निवासी असगर अली बीती रात अपने गांव के दक्षिणी हिस्से में मौजूद ट्यूबवेल पर सोने गए थे। इसके बाद वहां से करीब 60 मीटर दूर खेत में वो लहूलुहान अवस्था में मिले। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद तहरीर देते हुए असगर के भतीजे आदिल खान पुत्र स्व. जमाल ने बताया कि चाचा असगर व चाची का उनकी बहू सबीहा से घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद सबीहा ने अपने मायके से 10 मई को अपने पिता कमाल, भाई नसर व जफर निवासी नई बाजार जमानियां को बुला लिया। वो आए और चाचा व चाची अफसरी को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद चाचा ट्यूबवेल पर गए और उनके साथ ये हादसा हो गया। बहरहाल, घायल अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page