top of page
Search
  • alpayuexpress

गांव की बहू-बेटियों पर गंदी नजर रखता था विकास दुबे: शशिकांत



गांव की बहू-बेटियों पर गंदी नजर रखता था विकास दुबे: शशिकांत


जुलाई गुरुवार 16-7-2020


(रितिक रजक की रिपोर्ट)


*कानपुर ।* कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसवालों की हत्या के मामले में प्रतिदिन राज खुलते जा रहे हैं। हाल में कानपुर नरसंहार में वांछित 50 हजार का इनामी शशिकांत पांडे ने बताया कि विकास दुबे की गांव की हर बहू-बेटी पर गंदी नजर रहती थी। शशिकांत ने बताया कि उस रात एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा, प्रेम प्रकाश पांडे (शशिकांत के पापा), अतुल दुबे और बऊआ ने गोली चलाई थी। उन्‍होंने बताया कि उसने भी गोली चलाई थी, क्योंकि उसे विकास दुबे ने आर्डर दिया था।

उसने यह भी बताया कि उसके घर में ही सीओ देवेंद्र मिश्रा, चौकी इंचार्ज और एक सिपाही की हत्या की गई थी। उसने बताया कि बेरहमी से उन्हें मार दिया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अपराधी शशिकांत को कानपुर देहात की माती कोर्ट में पेश किया। इसके बाद अपराधी शशिकांत को जेल भेजा गया। पुलिस ने शशिकांत के घर से पुलिस के लुटे गए इंसास राइफल व कारतूस बरामद की है। दूसरी तरफ, पत्नी मनु पांडे और मां ने बेटे शशिकांत को निर्दोष बताया है। पत्नी ने कहा कि घर की तीन-तीन बार तलाशी ली गई कोई असलहा नहीं मिला। उसके पति निर्दोष हैं और जांच में सब पता चल जाएगा। पत्नी ने कहा कि पुलिस झूठ बोल रही है। मैं तो खुद चाहती थी कि मेरा पति गिरफ्तार हो जाए, क्योंकि जांच के बाद निर्दोष मिलने पर छूट जाएंगे।

1 view0 comments
bottom of page