- alpayuexpress
गोली लगने से घायल प्रधान की अस्पताल में मौत

(चन्दौली से अशोक केशरी की रिपोर्ट)
गोली लगने से घायल प्रधान की अस्पताल में मौत
चंदौली।बाइक सवार बदमाशों की गोली से घायल बलुआ थाना के महड़ौरा ग्राम प्रधान मनोज यादव (35) की भोर में ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई संतोष यादव की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।ग्राम प्रधान करीब आठ बजे गांव के चौराहे पर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। दो गोली प्रधान के कमर में लगी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल प्रधान को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद एसपी हेमंत कुटियाल, एएसपी प्रेमचंद, एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ जगत कनौजिया ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस स्थानीय स्तर पर रंजिश को लेकर घटना की छानबीन कर रही है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा। जबकि परिजनों की मानें, तो प्रधान काफी मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। एसपी हेमंत कुटियाल ने कहा बदमाश जल्द ही गिरफ्तार होंगे। इसके लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। ऐहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। शव घर पहुंचते ही बिलख पड़े परिजनमनोज का शव जैसे ही घर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। उनके दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। माता, पिता, भाई और बच्चों के रुदन को देखकर हर किसी की आखें नम हो गई। पुलिस के मौजूदगी में मनोज के शव का अंतिम संस्कार गांव स्थित गंगा घाट पर किया गया। पत्नी ममता देवी, माता मनवासी देवी, पिता शंकर यादव, बड़े भाई संतोष यादव शव को देखकर रह-रह कर बिलख पड़ते। पुत्र उत्कर्ष, पुत्री प्रतीक्षा व दीक्षा की स्थिति लग रही थी मानो वे पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं। प्रधान संघ ने की गिरफ्तारी की मांग किया।