top of page
Search

गोवध निवारण अधिनियम के तहत 3 अपराधी!...अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित हुवे गिरफ्तार

  • alpayuexpress
  • Dec 25, 2022
  • 2 min read

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


गोवध निवारण अधिनियम के तहत 3 अपराधी!...अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित हुवे गिरफ्तार


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:-खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर गिरफ्तारी हुवे 3 नफर अभियुक्त मु0अ0सं0277/2022 धारा -3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 व 429 भादवि व एक अदद अवैध तमंचा व 2 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर के साथ व मु0अ0सं0-278/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर के कुशल निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के मार्ग दर्शन मे दिनांक 24.12.2022 को उ0नि0 सुरेश कुमार मौर्य मय हमराह का0 सूरज कुमार प्रथम, का0 सूरज कुमार द्वितीय,का0 विजय कुमार सोनकर,का0 शिवबाबू,का0 प्रिंस कुमार के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, रात्रि गस्त ,तलाश वांछित अपराधी मे ग्राम बखरियाडीह मे मामूर था कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि एक पिकप जिस पर गोवंश लदे है।रसड़ा की तरफ से बखरियाडीह बांध की आ रही है। यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते है।इस सूचना पर विश्वास कर हमराही कर्मचारीगण को मकसद से अवगत कराते हुये बखरियाडीह बांध के पास से अभियुक्तगण 1.प्रमोद प्रजापति पुत्र श्री किशुन प्रजापति निवासी भरौली कला थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर उम्र करीब 30 वर्ष,2.सुरेन्द्र राजभर पुत्र रामशीष राजभर उम्र करीब 22 वर्ष,3. नागा राजभर पुत्र पप्पू राजभर नि0गण ग्राम बनिया बाग थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष को पिकप रजिस्ट्रेशन नं0 UP61AT7236 मय बरामदशुदा कुल 04 राशि गोवंश पशु जिनमें से 01 की मृत्यु हो गयी थी शेष 03 जिन्दा व एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ समय 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0277/2022 धारा -3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 व 429 भादवि व मु0अ0सं0-278/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 
 
 

Kommentare


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page