top of page
Search

गोली की आवाज,दीपक की हरकत से बुझ गया घर का चिराग!...पुलिस और फारेसिस टीम कर रही है घटना की छानबीन

  • alpayuexpress
  • May 1, 2024
  • 1 min read

गोली की आवाज,दीपक की हरकत से बुझ गया घर का चिराग!...पुलिस और फारेसिस टीम कर रही है घटना की छानबीन


अंकित दुबे पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर नंन्दगंज स्थानीय बाजार के बाईपास के समीप बुधवार को दीपक चौरसिया 24 पुत्र बुद्धिराम चौरसिया ने बुधवार की सुबह 11 बजे अपने ही मकान की छत पर पड़े टीनशेड के नीचे कट्टे से दाहिने सिर पर गोली मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गयी । गोली की आवाज सुनकर परिवार की महिलाएं छत पर गयी तो देखा कि दीपक की मौत हो चुकी थी । महिलाओं के रोने चीखने से आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुच गए । इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस और फारेसिस टीम घटना की छानबीन करने लगी । सूचना पर भुड़कुड़ा सी ओ बलराम भी घटनास्थल स्थल पर पहुच कर घटना की जानकारी ली । मृतक दो भाइयों में छोटा था । वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था । मृतक की शादी 6 माह पहले हुई थी । माँ सुधर और पत्नी प्रीति का रो रो कर बुरा हाल है । मृतक के पिता बुद्धिराम चौरसिया ने थाने में तहरीर दी कि मेरा छोटा पुत्र पिछले तीन सालों से बीमार चल रहा था आज उसने आत्महत्या कर ली । मृतक के पास से कट्टा भी बरामद किया गया । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । घटना की छानबीन की जा रही है ।

 
 
 

Recent Posts

See All
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page