top of page
Search

गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में लगी आग से रिहायशी मकान भी हुआ आग के हवाले,लोगों को बचाने में गृहस्वामी

  • alpayuexpress
  • Apr 30, 2023
  • 1 min read

गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में लगी आग से रिहायशी मकान भी हुआ आग के हवाले,लोगों को बचाने में गृहस्वामी का पैर बुरी तरह से झुलसा


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


सैदपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर थानाक्षेत्र के अमुवारा में सिलेंडर लीकेज के चलते रिहायशी मकान में आग लग गई। जिसमें गृहस्वामी का पैर बुरी तरह से झुलस गया। साथ ही गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसके बाद पीड़ित को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। गांव निवासी संतोष यादव के परिवार के लोग घर में ही मौजूद थे। इस बीच अचानक रसोई में रखे सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। ये देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल सभी को बाहर निकाला गया। सभी को निकालने के दौरान संतोष के दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गए। वहीं देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना में पीड़ित के घर में रखा खाद्यान्न, बर्तन, बिस्तर आदि जलकर राख हो गया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page