top of page
Search

गुरु होता है परमात्मा का रुप!...चकेरी धाम पर धूमधाम से मना गुरू पूर्णिमा पर का पर्व

  • alpayuexpress
  • Jul 22, 2024
  • 2 min read

गुरु होता है परमात्मा का रुप!...चकेरी धाम पर धूमधाम से मना गुरू पूर्णिमा पर का पर्व


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जुलाई सोमवार 22-7-2024

गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली क्षेत्र के चकेरी स्थित गंगा के तट पर बसे चकेरी धाम गुरू पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महंथ महामण्डलेश्वर संत त्रिवेणी दास महाराज ने कहा कि गुरु परमात्मा का रुप होता है। कहा कि गुरू धरती के जीव व परमात्मा के बीच सेतु का काम करता है। कहा कि धरती की माया में भटके जीव को आवागमन से छुटकारा दिलाने के लिए गुरू कार्य करते हैं। कहा कि ये मानव जीवन क्षणभंगुर हैं। आज मिला है, कल मिलेगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है। कहा कि संत इस धराधाम पर अपनी इच्छा से नहीं आते हैं। वो परमात्मा का भेजा हुआ दूत है। जो चुनी हुई आत्माओं को एकजुट करके उपदेश देता है। कहा कि गुरू जन्म मरण के बंधन से मुक्त होता है। उनके शिष्य जयप्रकाश दास फलहारी ने कहा कि जीव इस धराधाम पर क्यों आया है और क्या कर रहा है। कहा कि इस धराधाम पर आने का क्या उदेश्य है, मनुष्य अपने उस उद्देश्य को भूल बैठा है। यही उसके समस्त दुःखों का मूल कारण है। परमात्मा कहीं बाहर नहीं, वो हमारे अंदर ही मौजूद है और उसे मुलाकात सिर्फ एक सच्चा सद्गुरु ही करा सकता है। इसके पश्चात भंडारे में दूर दराज से आए लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर लोकगीत गायक उमेश यादव, सियाराम यादव, विनोद यादव, घुरभारी यादव, बालक दास आदि आदि रहे। इसी क्रम में रामघाट फुलवारी आश्रम, तुलसीपुर करण्डा में शिवपूजन दास महाराज के आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page