top of page
Search

गुरु पूर्णिमा के मौके पर!..गुरुदक्षिणा देकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरूओं से लिया आशीर्वाद

  • alpayuexpress
  • Jul 22, 2024
  • 1 min read

गुरु पूर्णिमा के मौके पर!..गुरुदक्षिणा देकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरूओं से लिया आशीर्वाद


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जुलाई सोमवार 22-7-2024

गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर गुरु पूर्णिमा के मौके पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिले भर के मठ, मंदिर, देवस्थान तथा आस्था के केंद्रों सहित स्कूलों व आश्रमों आदि स्थलों पर पहुंचे और संत, पुजारियों, पुरोहितों व गुरूजनों का चरण वंदन किया। इसके पश्चात गुरुदक्षिणा देकर गुरूओं से आशीर्वाद लिया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह के साथ भुड़कुड़ा मठ के भक्त माली आश्रम, रौजा के महंथ रविन्द्र महाराज तथा लंका मैदान के राम जानकी मंदिर के पुजारी अखिलेश्वर दास महाराज का अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी राय ने पीथापुर में योगी आनंद से, भानु प्रताप सिंह, बृजेन्द्र राय ने हथियाराम मठ में महंथ भवानी नंदन यति महाराज से, रमेश सिंह पप्पू, अखिलेश सिंह, जगदीश सिंह आदि ने अपने गुरूओं से आशीर्वाद लिया। वहीं हंसराज राजभर, राकेश कुशवाहा ने बसेवां कुटी के संत अवनीश महाराज के धाम पर मां के नाम पौधरोपण कर उनसे आशीर्वाद लिया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page