top of page
Search
alpayuexpress

गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण पर कड़ी नाराजगी!...सदन में उठेगा मानक विहीन सड़क निर्माण कार्यो और भ्रष्टा

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण पर कड़ी नाराजगी!...सदन में उठेगा मानक विहीन सड़क निर्माण कार्यो और भ्रष्टाचार का मुद्दा- मन्नू सिंह


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाज़ीपुर। सिंचाई निर्माण खंड वाराणसी व सिंचाई विभाग देवकली प्रथम की ओर से मुख्य नहर के किनारे जमानियां से भक्सी तक कराए जा रहे सड़क निर्माण का बुधवार को विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने अवर अभियंताओं संग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते उन्होंने कहा कि मानक विहीन सड़क का जिलाधिकारी व शासन स्तर से जाँच कराया जायेगा तथा दोषियों को बख्सा नहीं जायेगा।

मालूम हो कि मुख्य नहर किनारे जमानियां से फूली तक 4600 मीटर सड़क का मरम्मत कार्य 45 लाख की लागत से आईसीडी सिंचाई निर्माण खंड वाराणसी की ओर से कराया जा रहा है। इस सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने की शिकायत ग्रामीणों ने विधायक ओमप्रकाश सिंह से की थी।

विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर मन्नू सिंह अवर अभियंता निर्भय प्रताप संग मौके पर पहुंचे। वहाँ सड़क के दोनों किनारे लाइनिंग के लिए लगाई गई ईंट गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया। साथ ही सड़क किनारे गिराया गया गिट्टी भी मानक विहीन था।

अवर अभियंता ने कहा कि सड़क के मानक को लेकर उच्च अधिकारियों को मौखिक बताया गया है तथा पत्र भी लिखा जाएगा।

इसके बाद फूली से भक्सी गांव तक सिंचाई विभाग देवकली द्वारा 3.66 किमी की 50 लाख की लागत से सड़क निर्माण का कार्य का भी अवर अभियंता हिमांशु कुमार के साथ निरीक्षण किया और कार्य को मानक के अनुसार कराने का निर्देश दिया।

मन्नू सिंह ने बताया कि सड़को का निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं कराया जा रहा था। नहर के सिल्ट सफाई का कार्य भी मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा कराये जा रहे गुणवत्ता विहीन कार्य व व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा सदन में उठाया जाएगा। इस मौके पर अनिल यादव, विवेक कुमार, कमरान खां आदि लोग मौजूद रहे।

1 view0 comments

Comments


bottom of page