top of page
Search
  • alpayuexpress

गाज़ीपुर में 10 मई को निकलेगी मशाल रैली!...खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली को प्रज्वलित

गाज़ीपुर में 10 मई को निकलेगी मशाल रैली!...खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली को प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री ने किया रवाना


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर‌। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में सम्पन्न होगी। इसमें लगभग 200 विश्वविद्यालय की 21 खेल स्पर्घा के साथ 4705 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

आयोजन के प्रचार-प्रसार हेतु लोगो मैस्काट, एन्थम जर्सी एवं मशाल रैली 05 मई, 2023 को इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मुख्यमंत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ ने भव्य कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के शुभंकर जीतू, जर्सी और लोगो का अनावरण किया। वहीं मुख्यमंत्री ने मशाल प्रज्वलित कर रैली रवाना किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल सहित अनेकों प्रसिद्ध खिलाड़ी गण मौजूद रहे।

यह मशाल रैली सम्पूर्ण प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी और जनपद गाजीपुर में दिनांक 09 मई 2023 को सायं आठ बजे पहुचकर रात्रि विश्राम करेगी। 10 मई, 2023 को प्रातः छह बजे मशाल रैली गाजीपुर शहर में खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 हेतु प्रचार-प्रसार हेतु खिलाड़ियों द्वारा रैली निकाली जायेगी, जिसमें शहर के लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रचार-प्रसार हेतु खेलो इण्डिया गेम्स-2022 लांच समारोह में खेलों के लोगो, एंथम, जर्सी, मैस्कॉट और टॉर्च है। यह जानकारी ज़िला क्रीड़ा अधिकारी ग़ाज़ीपुर ने दी है।

1 view0 comments
bottom of page