top of page
Search

‼️गाजीपुर के विकास को लेकर!..डीएम का ब्लूप्रिंट तैयार,योजनाओं पर तुरंत एक्शन‼️

  • alpayuexpress
  • May 3
  • 2 min read

‼️गाजीपुर के विकास को लेकर!..डीएम का ब्लूप्रिंट तैयार,योजनाओं पर तुरंत एक्शन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


मई रविवार 3-5-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर अब सफाई, पर्यावरण और विकास को लेकर बड़ा एक्शन प्लान तैयार हो चुका है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने साफ शब्दों में कह दिया है कि लापरवाही अब नहीं चलेगी। नगर पालिका और नगर पंचायतों की बड़ी बैठक में डीएम ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है कि हर समस्या का समाधान तय समय में होना चाहिए। घाटों से लेकर गलियों तक, और स्ट्रीट लाइट से लेकर सीवर सिस्टम तक हर मुद्दे पर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। दरअसल गाजीपुर के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित इस अहम बैठक में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विकास की दिशा तय कर दी। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई इस कार्यशाला में नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष, ईओ और सभासद मौजूद रहे।

इस दौरान डीएम ने दो टूक कहा कि अगर समस्याएं समय पर नहीं पहुंचेंगी, तो समाधान भी देर से होगा। यानी अब हर शिकायत सीधे डीएम तक पहुंचेगी और उसका निस्तारण भी तय समय में होगा। बैठक में ऑनलाइन नक्शा पास करने से लेकर नगर सृजन योजना और दीनदयाल योजना के तहत फंड लाने तक की रणनीति बनाई गई।

गंगा किनारे बसे शहरों के लिए इको टूरिज्म का बड़ा प्लान भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीवर व्यवस्था को लेकर कहा कि बायोरेमेडिएशन की जगह अब बायो ट्रीटमेंट प्लांट लगाने और पुराने प्लांट की क्षमता बढ़ाने की बात कही गई है।

डीएम ने अधिकारियों को साफ आदेश दिया कि हर गली में स्ट्रीट लाइट हो, हर रोड का संतृप्तिकरण हो, नालियों की सफाई बारिश से पहले पूरी हो, और कोई भी सड़क अधूरी न रहे

इस दौरान छठ पूजा को लेकर भी खास तैयारी के डीएम ने संबंधित को निर्देश देते हुए नए घाटों के निर्माण की योजना अभी से तैयार करने को कहा गया है। इसके साथ ही हर नगर पालिका और नगर पंचायत में खेल मैदान और पार्क विकसित करने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि शहरों का समग्र विकास हो सके।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page