top of page
Search

‼️गाजीपुर के किसानों का अनोखा तोहफा: मक्के के खेत में उभरी अखिलेश यादव की तस्वीर,जन्मदिन का यादगार उपहार‼️

  • alpayuexpress
  • Jul 1
  • 2 min read

‼️गाजीपुर के किसानों का अनोखा तोहफा: मक्के के खेत में उभरी अखिलेश यादव की तस्वीर,जन्मदिन का यादगार उपहार‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई बुधवार 1-7-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर 1 जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जिसे आज समाजवादियों ने अपने-अपने तरीके से मनाया कहीं पर केक काटा गया तो कहीं पर पड़ा पीडीए पेड़ लगाकर अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की गई और इसी कड़ी में गाजीपुर के खालिसपुर गांव के किसानों ने करीब 15 से 20 बीघा की खेत में मक्के की बुवाई इस तरह से किया था कि उसे मक्के में ड्रोन की मदद से जब चित्र लिया जाए तब उसमें अखिलेश यादव का चेहरा दिखाई दे। आज इन्हीं किसानों से अखिलेश यादव ने वर्चुअल वार्ता किया और कहा कि किसान ही अब इस देश और प्रदेश की उम्मीद है और यही अब 2027 में सत्ता का परिवर्तन करेंगे और सत्ता का परिवर्तन होने पर किसान नौजवान छात्र सभी को उनका हक समाजवादी पार्टी के द्वारा दिया जाएगा।

बता दे कि यह कार्यक्रम लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव की तरफ से आयोजित किया गया था और उन्होंने इसके लिए पिछले 4 महीने से अपने गांव के किसानों से वार्ता कर मक्के की खेती कराई और समय-समय पर उसे खेत और फसल की देखभाल करते रहे जिसका मेहनत आज रंग लाया और अखिलेश यादव के जन्मदिन पर अभिषेक यादव के साथ ही उनके गांव के किसानों ने अखिलेश यादव को जन्मदिन का तोहफा ऐसा दिया कि उन्हें अब पूरी जिंदगी यह तोहफा याद रहेगा।

इस दौरान अभिषेक यादव से योगी के उसे बयान पर बात की गई जिसमें उन्होंने कहा है की आस्था की जो बात करते हैं अपनी सरकार में मंदिर का पैसा कब्रिस्तान में लगा देते थे तब उनकी आस्था कहां गई थी इस मामले पर उन्होंने कहा कि पूरे अयोध्या में क्या हुआ यह सब देख रहे हैं उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत है शर्म नहीं आ रही है इस मामले पर तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए की जांच किस तरह से हो रही है यह सबके सामने है वहां पर हजारों करोड़ों की लूट हुई है वहां जमीन के ही नहीं पैसे की भी लूट हुई है चंदे की भी लूट हुई है इससे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता एक मुख्यमंत्री के कार्यकाल में उन्हें तो इस्तीफा दे देना चाहिए।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page