top of page
Search

गांव चलो अभियान के तहत!...भितरी शक्तिकेंद्र पर जन चौपाल कार्यक्रम को अभिनव सिन्हा ने किया संबोधित

  • alpayuexpress
  • Feb 23, 2024
  • 2 min read

गांव चलो अभियान के तहत!...भितरी शक्तिकेंद्र पर जन चौपाल कार्यक्रम को अभिनव सिन्हा ने किया संबोधित


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत देवकली ब्लॉक के बूथ कोलवर, भितरी शक्तिकेंद्र पर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। अभिनव सिन्हा ने कहा कि पिछली बातों को भूलकर अब नई ऊर्जा के साथ काम करने की ज़रूरत है। कहा कि ग़ाज़ीपुर में विकास की गंगा सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में बही है। जिसमें तत्कालीन रेलराज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके पश्चात उन्होंने बूथ समिति सदस्यों एवं पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की। कहा कि मोदी एप्प इंस्टॉल तथा अन्य संगठनात्मक कार्यों को लेकर 24 घंटे के ग्राम प्रवास के लिए भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक बिन्दुओं पर कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। कहा कि भारत का विकास जिस गति से बीते 10 वर्षों में हुआ है, वह अतुलनीय है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांवों के विकास तथा गरीबों के जीवन निर्वाह के लिए जितना काम किया गया है, उससे जनता में सरकार और भाजपा दोनों के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसके पश्चात घर-घर जाकर जनसम्पर्क करते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताने का निर्देश दिया। इस मौके पर दयाशंकर पांडेय, प्रवीण त्रिपाठी, नरेंद्र पाठक, कमलेश पाण्डेय, सूर्यदेव राय, मुजीबुर्रहमान, ज़फ़रूल हसन, दिनेश यादव, अखिलेश कुशवाहा, गुरुप्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, श्रीकांत सिंह आदि रहे। संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सनाउल्लाह सिद्दिकी शन्ने व आभार कार्यक्रम संयोजक मिठाईलाल विश्वकर्मा ने ज्ञापित किया।

 
 
 

Kommentare


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page