‼️गहमर ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने!..तीन आरोपियों पर की NSA की कार्रवाई‼️
- alpayuexpress
- Jun 30
- 2 min read
‼️गहमर ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने!..तीन आरोपियों पर की NSA की कार्रवाई‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून मंगलवार 30-6-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां गाजीपुर पुलिस ने गहमर थाना क्षेत्र में 24 दिसंबर 2025 को हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की है। इस मामले में 15 जून 2026 को आरोपी लखन उर्फ विकास सिंह के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद 29 जून 2026 को आरोपी अरविंद उर्फ भदाकू सिंह और अमन सिंह के खिलाफ भी NSA की धारा 3(2) के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, गहमर पट्टी खेलू राय स्थित तालाब के पास विक्की सिंह, सौरभ सिंह और अंकित सिंह की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग समय पर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मुख्य आरोपी ओम सिंह को 27 दिसंबर 2025 को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था, जबकि अरविंद सिंह उर्फ भदाकू और अमन सिंह को 1 जनवरी 2026 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों को भी नियमानुसार गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि दो आरोपियों ने बाद में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
पुलिस का कहना है कि इस जघन्य घटना के बाद गहमर क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बन गया था। व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल-कॉलेज प्रभावित हुए और लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई थी। स्थिति को सामान्य बनाने के लिए पुलिस और पीएसी की लगातार तैनाती की गई तथा क्षेत्र में फ्लैग मार्च और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए।
इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए 15 जून 2026 को आरोपी लखन उर्फ विकास सिंह के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद 29 जून 2026 को आरोपी अरविंद उर्फ भदाकू सिंह और अमन सिंह के खिलाफ भी NSA की धारा 3(2) के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की गई है।





Comments