top of page
Search

गंगा नदी द्वारा कटान कि विभीषिका झेल रहे गांव शेरपुर का निरीक्षण करने जल शक्ति मंत्री, बाढ़ मंत्री स

alpayuexpress

गंगा नदी द्वारा कटान कि विभीषिका झेल रहे गांव शेरपुर का निरीक्षण करने जल शक्ति मंत्री, बाढ़ मंत्री स्वतन्त्रदेव सिंह


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से जहा पर उत्तर प्रदेश सरकार गाजीपुर जनपद में गंगा नदी द्वारा कटान कि विभीषिका झेल रहे गांव शेरपुर का निरीक्षण करने जल शक्ति मंत्री, बाढ़ मंत्री स्वतन्त्रदेव सिंह पहुंचे। जहां बाढ़ पीड़ितों द्वारा स्वतंत्र देव सिंह को गांव की माटी सौंपी गई। ग्रामीणों द्वारा नम आंखों से गांव को बचाने की अपील की गई। भावुक हो चुके स्वतंत्रदेव सिंह ने कहाकि गांव के अस्तित्व को आंच नहीं आने दी जाएगी। गौरतलब हो कि आजादी के लडाई में जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील तिरंगा झंडा फहराने के दौरान शेरपुर गांव के एक साथ आठ लोगों के शहीद होने के बाद गांव को अष्टशहीदो का गांव कहा जाने लगा। शेरपुर गांव पिछले एक दशक से बरसात के सीजन में गंगा नदी द्वारा व्यापक रूप से भूमि कटान होती रहती है। कटान का आलम यह है कि शेरपुर सैकड़ों एकड़ जमीन गंगा में समाहित हो चुके हैं। वही प्रशासनिक आंकड़ों में भी दर्जनों मकान कुछ मजरे व सेमरा गांव की ग्रामीण बस्तियां भी बाढ़ में समा गई। ऐसे में शेरपुर गांव का हाल-चाल लेने खुद उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई व बाढ़ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को शेरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने नौका में सवार होकर कटान का जायजा लिया। वहीं ग्रामीणों से बातचीत भी किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा युवा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ राहुल राय के नेतृत्व में गांव की मिट्टी स्वतंत्र देव सिंह को भेंट की गई। ग्रामीणों ने नम आंखों से निवेदन किया कि अष्ट शहीदों के गांव की यह पवित्र मिट्टी आपको दी जा रही है। जिसके एवज में हमारा निवेदन है की गांव की माटी की रक्षा करें। इस वाकई से भावुक हो चुके स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहाकि उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में घोषणा कर रहा हूं कि इस पवित्र गांव के अस्तित्व को संकट नहीं आने दी जाएगी। दौरान उन्होंने बाढ व कटान से बचाव के लिए तमाम निर्माण का निरीक्षण किया।

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page