top of page
Search

गंगा घाट पर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान!...अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा छ

  • alpayuexpress
  • Nov 21, 2023
  • 1 min read

गंगा घाट पर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान!...अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा छठ पूजा के बाद फैले कूड़े-कचरे को किया गया साफ


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर डाला छठ पूजा के बाद गंगा घाटों पर फैले कूड़े कचरे को साफ करने के लिए युवाओं ने आज स्वच्छता अभियान चलाया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर के निवर्तमान विभाग संयोजक ने घाटों पर अभियान चलाकर साफ सफाई की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा सूरज यदुवंश के नेतृत्व में कालूपुर स्थित गंगा के घाटों की सफाई के लिए वृहद अभियान चलाया गया। आपको ज्ञाता है की पिछले 4 दिनों से छठ पूजा की धूम चल रही थी जो की आज प्रातः अर्घ्य के साथ संपन्न हुई। पूजन के उपरांत लोगो ने कई प्रकार की सामग्रियां गंगा के किनारे पर छोड़ दी थी। जिससे घाटों की शोभा ने कमी आ रही थी। सूरज यदुवंश गोल्डेन ने बताया कि घाटों की दुर्दशा उनसे देखी नही गई और उन्होंने अपने मित्रो और सहयोगियों को एकत्र कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान हम लोगों ने कूड़ा कचरा को एकत्र कर उचित स्थान पर पहुंचा दिया गया, जिससे घाटों की रौनक वापस लौट आई। उनके इस कार्य की पूरे क्षेत्र के लोगो द्वारा सराहना की जा रही है। अभियान सुशील, भानु प्रताप, विवेक, प्रिंस, आकाश, अजय, पीयूष, भोलू, राजा, गोलू आदि लोग उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page