top of page
Search

खेलो इण्डिया मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया स्वागत

alpayuexpress

खेलो इण्डिया मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया स्वागत


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर ‘‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘‘ के सफल आयोजन हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ से 5 मई 2023 को मशाल प्रज्वलित कर मशाल रैली प्रचार वाहन टीम को रवाना किया गया। ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘ के सफल आयोजन के उद्देश्य से गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु 9 मई 2023 को सायं काल 5 बजे मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का जनपद के जमानियां/चन्दौली बार्डर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, उपजिलाधिकारी जमानियां, खण्ड विकास अधिकारी जमानियां, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अन्तर्राष्ट्रीय तीरन्दाज खिलाड़ी सतीष दूबे ;हॉकी कोच नफीस अहमद ने मशाल रैली प्रचार वाहन का माल्यार्पण एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज जमानियां के छात्राओ द्वारा स्वागतगीत गाकर स्वागत किया । तत्पश्चात मशाल रैली प्रचार वाहन अपने गन्तव्य के लिए आगे रवाना हुई तथा मेदनीपुर पहुचने पर वहां खो-खो के खिलाड़ियों ने भी जोरदार स्वागत किया। मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का रात्रि विश्राम जनपद में होगा।

10 मई 2023 को प्रातः 7 बजे ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 हेतु खिलाड़ियो के द्वारा रैली निकाली जायेगी जिसमें जनपद के लगभग 600 खिलाड़ी मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ प्रतिभाग करेगे। रैली जिलाधिकारी आवास से आरम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुचेगी । तत्पश्चात मशाल रैली प्रचार वाहन अपरान्ह 3 बजें विभिन्न मार्गो से होते हुए तहसील सैदपुर स्थित करमपुर स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेगी।

2 views0 comments

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page