top of page
Search
  • alpayuexpress

खेदन सिंह यादव को सपा का प्रदेश सचिव!...मनोनीत किये जाने के पर जिले में प्रथम आगमन पर हुआ स्वागत

खेदन सिंह यादव को सपा का प्रदेश सचिव!...मनोनीत किये जाने के पर जिले में प्रथम आगमन पर हुआ स्वागत


मोहम्मद इसरार पत्रकार उप संपादक


सैदपुर। रावल मोड़ निवासी जिला पंचायत सदस्य खेदन सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किये जाने के बाद उनके प्रथम आगमन पर नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव व प्रमुख व्यवसायी वीरेंद्र यादव वीरू ने कार्यकर्ताओं संग अपने आवास पर उनका भव्य स्वागत किया। उनका काफिला रुकते ही ब्लॉक प्रमुख सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला से लाद दिया। वहां से वो आगे बढ़े तो सपा नेता कमलेश यादव आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सुरेंद्र जायसवाल, रामधनी सोनकर आदि ने भव्य स्वागत करने के बाद समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनके साथ पैदल जुलूस में शामिल हुए। आगे जाकर रावल मोड़ पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश सचिव ने सभी का धन्यवाद करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरे उतरेंगे। उन्होने कार्यकर्ताओं को सपा मुखिया अखिलेश यादव का संदेश भी सुनाया। कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिये सभी को एक साथ आने की जरूरत है।

4 views0 comments
bottom of page