top of page
Search
alpayuexpress

खानपुर थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, महिला हेल्प डेस्क में ली जानकारी!...लंबित विवेचनाओं को जल्द से

खानपुर/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


खानपुर थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, महिला हेल्प डेस्क में ली जानकारी!...लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारित करने का दिया निर्देश


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


खानपुर। स्थानीय थाने का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का हाल देखा। इसके बाद मेस, आरक्षी बैरक, सीसीटीएनएस आदि का मुआयना किया। इसके पश्चात कार्यालय में जाकर अभिलेखों की जांच की। कार्यालय के हेड मुहर्रिर से जानकारी ली। इसके पश्चात महिला हेल्प डेस्क में पहुंचे और पंजिका की जांच की। महिला कांस्टेबलों से उन्होंने वहां आने वाली फरियादियों व उनके मामलों के निस्तारण के बाबत पूछा। महिला आरक्षियों द्वारा बनाई गई पंजिका की जांच भी एसपी ने की। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारित करें। इस दौरान परिसर में खड़े मुकदमों के वाहनों को भी देखा और आवश्यक दिशा निर्देश देकर रवाना हो गए।

3 views0 comments

Comments


bottom of page