top of page
Search

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत!...मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान, संग्रह किए गए दूध के

  • alpayuexpress
  • Jul 22, 2023
  • 1 min read

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत!...मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान, संग्रह किए गए दूध के कई नमूने


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी, गाजीपुर के आदेश के क्रम में आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) गाजीपुर के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर आज दिनांक 21.07.2023 को कुल 06 दूध का नमूना संग्रह किया गया, विस्तृत विवरण निम्नवत है जिसमें 2 दूध का नमूना, विकास भवन चौराहा गाजीपुर, 3 दूध का नमूना, आर0टी0आई0 चौराहा गाजीपुर,एवं 1 दूध का नमूना, प्रकाश नगर चौराहा गाजीपुर का लिया गया। सग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही रामपाल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अवधेश कुमार, गुलाब चन्द गुप्ता गोपाल चन्द, राजीव कुमार सिंह, विरेन्द्र यादव एवं समला प्रसाद यादव की टीम द्वारा की गयी। .

 
 
 

コメント


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page